WWW.DOCTORBHAIYA.COM

Liver disease symptoms cartoon style cartoon style infographic illustration
Liver disease symptoms

लीवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? इन्हे किन शारीरिक लक्षणों से पहचाना जा सकता है?

लीवर हमारे शरीर से विषैले पदार्थों ‌‌‌‌को बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन लिवर ही बनाता है। पाचन के लिए बहुत उपयोगी है। हमें जिगर (Liver) का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जब लीवर खराब होना शुरू होता है तो शुरुआती शारीरिक लक्षणों से पहचाना जा सकता है जो इस प्रकार हैं:-

1. हर समय शारीरिक कमजोरी महसूस होती है।

2. वज़न कम होना शुरू हो जाता है।

3. नींद कम आती है जिससे शारीरिक थकावट बनी रहती है।

4. पेट में गैस एसिडिटी बनने लगती है, जिससे सीने में जलन होने लगती है।

5. मुंह में बदबू आने लगती है।

6. पेट में सूजन रहने लगती है और पेट का आकार बढ़ जाता है।

7. भूख कम लगने लगती है।

8. आंखों के आसपास काले घेरे हो जाते हैं।

9. आंखें, नाखुन और पेशाब का रंग पीला हो जाता है।

10.मानसिक भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है।

इसलिए दोस्तों इन शुरुआती लक्षणों का पूरा ध्यान रखें ताकि लिवर को खराब होने से बचाया जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *